पिथौरागढ़, मार्च 10 -- सरकारी विद्यालयों की बदहाली को लेकर सोशल ब्लू फ्रंट ने प्रशासन व सरकार से कार्रवाई की मांग की है। आधुनिक युग कम्यूटर का है पर कम्यूटर को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति तक नहीं की जा रही है। निजी विद्यालयों की भांति सरकारी विद्यालयों के लिए भी बस सुविधा संचालित कराने की मांग की है जिससे दूरस्थ इलाकों में अध्ययन करने वाले बच्चों को अध्ययन में आसानी हो सके। मंगलवार को सोशल ब्लू फ्रंट ने सरकारी स्कूलों की दशा सही करने की मांग को लेकर डीएम को पत्र दिया। इस दौरान जिला प्रभारी संजय लोहिया,अमन कुमार,रवि,गोपाल राम सिरौला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...