रामपुर, मई 24 -- बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में उसके जीजा और चाचा को गिरफ्तार किया है। नाबालिग की मां ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रुद्र-बिलास चौकी के प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि दिबदिबा गांव निवासी मुकेश और सजन को गांव के ही एक स्कूल के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। बीती 11 मई को एक महिला ने अपनी 14 वर्षीया बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि उनकी बेटी पिछले दो महीने से अपने जीजा मुकेश के पास रह रही थी। कुछ दिन पहले जब महिला मुकेश के घर गई, तो पता चला कि वह कहीं और रहने चला गया है और उनकी बेटी भी गायब है। इसके बाद महिला ने कोतवाली में मुकेश, उसके चाचा सजन और एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कराया।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि ...