हाजीपुर, अप्रैल 6 -- ईरान के पक्ष में खड़ा होकर युद्ध रोकने का प्रयास करना चाहिए जन वितरण प्रणाली में भष्टाचार के खिलाफ आंदोन शुरू करने का आह्वान अम्बेडकर और 22 अप्रैल को लेनिन जयंती मनाने का निर्णय हाजीपुर। निज संवाददता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय स्थानीय स्वर्ण चिड़िया किशोरी प्रसन्न सिंह आश्रम में पार्टी के जिला परिषद की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रो. नवल किशोर शर्मा ने की। जिला परिषद के अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में राज्य मंत्री कामरेड रामनरेश पांडे ने केंद्रीय पार्टी में लिए गए निर्णय की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज दुनिया में विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है,जिससे कि अधिकांश देशों की परेशानी बढ़ गई है। अमेरिका और इजरायल ने बरबस ईरान पर हमला कर संकट खड़ा कर दिए हैं। पूरे दुनिया की जनता को ईरान के पक्...