उरई, जनवरी 7 -- जालौन। नगर में पोलिथिन बंदी का असर धीरे धीरे बेअसर होता नजर आ रहा है। नगर में दुकानदार धड़ल्ले से प्रतिबंधित पोलिथिनों का प्रयोग कर रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। बाजार में अधिकांश दुकानदार पॉलीथीन का प्रयोग कर रहे हैं। फल, सब्जी, किराना, रेडीमेड कपड़े, जनरल स्टोर, होटल, कन्फेक्शनरी आदि कई दुकानों पर प्रयोग हो रहा है। पर्यावरण प्रदूषण के लिये खतरा बनी पॉलिथिन सफाई व्यवस्था के लिएनासूर बन गई है। इससे नाले नालियां बंद हो जाते हैं। ईओ सुशील कुमार दोहरे ने बतायां कि समय-समय पर पॉलीथिन के अभियान चलाया जाता है और दुकानदारों से अर्थ दंड वसूल किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.