दि ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में समर कैंप
बोकारो, मार्च 25 -- बोकारो। दि ओरिएंटल पब्लिक स्कूल न्यू सिजवा राधा नगर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारना तथा उन्हें रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करना था। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रोचक व ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लिया। इनमें आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, म्यूजिक, स्पोर्ट्स, पेंटिंग, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व पर्सनालिटी डेवलपमेंट से जुड़ी गतिविधियां शामिल थीं। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इन कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य माधवी श्रीवास्तव ने कहा इस प्रकार के कैंप बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.