दिशोम गुरु सम्मान समारोह में 156 लोग सम्मानित
रांची, मई 24 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी में रविवार को आयोजित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन सम्मान समारोह में कुल 156 लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें मैट्रिक के 67 मेधावी छात्र-छात्राएं, इंटरमीडिएट के 29 विद्यार्थी, इटकी प्रखंड के 13 आंदोलनकारी, 21 झारखंड आंदोलनकारी, 10 शिक्षक, छह चिकित्सक, दो फार्मासिस्ट तथा एक नीट उत्तीर्ण छात्र शामिल थे। सभी सम्मानित लोगों को शॉल, बुके, मेमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वसीम इकबाल पम्मू, सचिव सिरिल लकड़ा, रिजवान क्रांतिकारी, इम्तेशाम अली, आरिफ अंसारी, कांग्रेस जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष अफसर शाह, इकबाल अंसारी, फहीम अख्तर, आजाद कुरैशी, कलीम, मनीर अंसारी, मुरतेजा आलम, गुलजार अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शाहब हामजा ने किया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.