लखनऊ, मई 24 -- Girl Gangrape: दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध एक कॉलेज की छात्रा से लखनऊ में दरिंदगी का मामला सामने आया है। छात्रा को उसके परिचित ने बहला कर चारबाग स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया। उसे शहीदपथ किनारे एक निजी हॉस्पिटल के पास फ्लैट पर ले गया और कॉफी में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दी। बंधक बनाकर दो दोस्तों के साथ मिलकर तीन दिन दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर दवाइयां खिलाईं। पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी देकर ट्रेन में बैठाकर दिल्ली भेज दिया। सहमी छात्रा ने हिम्मत जुटाकर पिता को जानकारी दी तो दिल्ली में आनंद विहार जीआरपी थाने में तीनों दरिंदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। घटनास्थल लखनऊ होने के कारण मुकदमे की विवेचना सुशांत गोल्फ सिटी थाने को स्थानांतरित की गई है। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली बसंथ कुम...