दिन के साथ तपने लगीं रातें, हीट स्ट्रेस से हार्टअटैक का खतरा
बदायूं, मई 24 -- जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जानलेवा साबित हो रहा है। आलम यह है कि दिन के साथ-साथ अब रातें भी बुरी तरह तपने लगी हैं। हालांकि बीते चौबीस घंटे में पारे में एक डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस और तपन से कोई राहत नहीं है। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों का दिन का सुकून और रातों की नींद छिन गई है। इस मौसम में डॉक्टरों ने हीट स्ट्रोक को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सूरज ढलने के बाद भी गर्म हवाएं चल रही हैं। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बने रहने के कारण घरों के अंदर लगे पंखे और कूलर भी फेल साबित हो रहे हैं। रात के समय हवा में नमी कम होने और गर्मी बरकरार रहने से लोगों का दम घुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.