दालान में लगी आग, हजारों का नुकसान
भदोही, मई 21 -- भदोही, संवाददाता। कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट ऊपरवार गांव में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान रामजी गुप्ता के रिहायशी दालान में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। चिलचिलाती धूप में आग ने विकराल रूप ले लिया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग से चार मड़हे और टीन शेड की दालान जलकर राख हो गई। इसमें रखा गृहस्थी का सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया।आग से भूसा, उपली, दो साइकिल, दो चौकी, चार चारपाई, टेबल फैन, बिस्तर सहित आम, नीम, नींबू, अमरूद, कटहल और शीशम समेत कई पेड़ भी जल गए।सूचना पर प्रधान रामकैलाश तिवारी सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रधान ने घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.