मुंगेर, मई 25 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड की टेटिया पंचायत अंतर्गत कठनी गांव में आयोजित नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हो गया है। महायज्ञ का शुभारंभ एसडीओ राजीव रौशन, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी, मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह, अमोद चौधरी, समिति सदस्य राजेश एवं संजय सज्जन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन अभिमन्यु कुमार यादव ने किया। एसडीओ राजीव रौशन ने कहा कि, यह भूमि दानवीर राजा कर्ण की कर्मभूमि रही है, जहां दान, वचन और संस्कार को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है। दान केवल धन का नहीं, बल्कि अच्छे विचारों का भी होना चाहिए। इस क्षेत्र की पहचान दान और कर्म की भूमि के रूप में पूरे प्रदेश में रही है। उन्होंने लोगों से सामाजिक सद्भाव और धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने की अपील की।

महायज्ञ का उत्सव 31 मई तक चलने वाले इस धा...