दांत का इलाज कराने गई युवती से छेड़खानी,केस
रांची, मई 24 -- नामकुम, संवाददाता। दांत का इलाज कराने गई एक युवती के साथ डॉक्टर द्वारा अश्लील हरकत और छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। घटना टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के टाटीसिलवे बैंक मोड़ की है। मामले को लेकर अनगड़ा के हेसल निवासी 21 वर्षीय युवती ने शनिवार को टाटीसिलवे थाना में आरोपी डॉक्टर शाहिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि वह शुक्रवार को डॉक्टर शाहिद के पास दांत का इलाज कराने गई थी। इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ गलत हरकत की। हरकत का विरोध और रोने-चिल्लाने के बाद डॉक्टर ने उसे छोड़ा। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद शनिवार को परिजन टाटीसिलवे थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। मामले में टाटीसिलवे थाना प्रभारी हंसे उरांव ने बताया कि पुलिस ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.