मुजफ्फरपुर, मई 24 -- हथौड़ी। बेरई दक्षिणी पंचायत के मनकी गांव में रविवार को दहेज हत्याकांड के आरोपितों के घर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की। अजय पासवान, मीना देवी और श्याम नारायण पासवान के घर से बर्तन, टेलीविजन, चौकी, चौखट आदि सामान जब्त किया गया। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया था, लेकिन तीनों अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण नहीं किया। यह भी पढ़ें- बोधगया में हत्या के फरार आरोपी के घर की पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...