दहेज प्रताड़ना में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट
पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम जनकपुरी निवासी आरती देवी पुत्री सुंदरलाल ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम वगवा निवासी रामअवतार पुत्र दाताराम से चार वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। उसके मना करने पर पति रामअवतार, ससुर दाताराम, सास सुशीला देवी ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। 12 फरवरी को रात नौ बजे उपरोक्त आरोपियों के अलावा दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और ससुराल से निकाल दिया। बिना दहेज लिए वापस आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी न्यूरिया सुभाष मावी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.