श्रावस्ती, मई 2 -- श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जिले की गिलौला पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दलित उत्पीड़न और मारपीट के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी तिलकपुर नहर पुलिया के पास मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भिखारीपुर मसढ़ी निवासी हरीराम मौर्या पुत्र राधेश्याम मौर्य, मोहित मौर्या पुत्र साधूराम मौर्य तथा काशीराम उर्फ रोहित पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान तलाशी में आरोपी हरीराम मौर्य के कब्जे से एक चाकू भी बरामद हुआ, जो इस बात का संकेत है कि आरोपी खतरनाक इरादों के साथ घूम रहे थे।तीनों यह भी पढ़ें- दलित उत्पीड़न मा...