दलसिंहसराय में दुर्गा मंदिर से 11 लाख से अधिक के सोना-चांदी के आभूषणों की चोरी
समस्तीपुर, मई 22 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय के डैनी पगड़ा चौक स्थित हनुमान दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गुरुवार देर रात 11 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोना के आभूषणों एवं चांदी के मुकुट आदि की चोरी कर ली। अपनी पहचान छिपाने के लिये मंदिर में चोरी करने घुसे चोर ने चेहरा ढक रखा था। मंदिर में लगे सीसीटीवी में ताला तोड़ने एवं चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई। शुक्रवार की सुबह पूजा के लिये मंदिर खोलने आये पुजारी ने स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों को मंदिर में चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को मंदिर में हुये इस भीषण चोरी की जानकारी दी। चोरी की जानकारी मिलते ही मंदिर में लोगों की भीड़ जुट गई। चौक पर संचालित तीन दुकानों में पिछले सप्ताह हुई चोरी के बाद माता के मंदिर में चोरी होने पर ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी प्रकट की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.