दरोगा राय चौक से ब्रह्मपुर पुल तक सड़क बदहाल, गड्ढों से रोज पलट रही गाड़ियां
छपरा, मई 22 -- फोटो 3 शहर के ब्रह्मपुर पुल के पास बड़े गड्ढे मे जल जमाव छपरा, हमारे संवाददाता । शहर में दरोगा राय चौक से लेकर बरहमपुर पुल तक सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे उभर आने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की खराब स्थिति स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की बदहाली के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने बड़े गड्ढों में हल्की बारिश के बाद भी पानी जमा हो जाता है। जलजमाव के कारण गड्ढों की गहराई दिखाई नहीं देती, जिससे वाहन चालक अनजाने में उसमें फंस जाते हैं और संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट जाते हैं। कई लोगों को दुर्घटना के कारण चोटें भी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.