छपरा, मई 22 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मठ ककरा में शुक्रवार की अहले सुबह खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृत युवक की पहचान 35 वर्षीय सुपन गिरि के रूप में की गई है। परिजन हत्या की बात बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह में ग्रामीण खेत की तरफ शौच करने गए तो मृतक को जमीन पड़ा हुआ देखा। इसके बाद सनसनी फैल गई। तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा। घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। युवक के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। उसका हाथ भी टूटा था। चर्चा है कि चंवर में मिट्टी काटी जा रही है। ठेकेदार हाइवा से मिट्टी की ढुलाई करते हैं। यह भी पढ़ें- गुठनी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से सनसनीविवाद की चर्चा यह भी पढ़ें- दो दिन ...