दक्षिण हरियाणा ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवाई : आरती
गुड़गांव, अप्रैल 5 -- रेवाड़ी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने रविवार को गांव भांडोर में शहीद कैलाश चंद की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा कि प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार दक्षिण हरियाणा ने बनवाई है। उनकी इस बात से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। प्रदेश में भाजपा के अलावा लगातार किसी अन्य दल की सरकार नहीं रही है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शहीद कैलाश चंद की शहादत को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1993 में छत्तीसगढ़ में चुनाव ड्यूटी के दौरान माओवादियों से मुठभेड़ में उन्होंने वीरगति प्राप्त की थी। उनकी यह शहादत सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। मंत्री आरती सिंह राव ने शहीद की वीरांगना भतेरी देवी और उनके परिवारजनों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है।राव ने कहा कि उनके पिता केन्द्रीय राज्य मंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.