जहानाबाद, मई 24 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के घोसी-जहानाबाद मार्ग पर दक्षिणी पेट्रोल पंप के समीप रविवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि एक युवक पेट्रोल भरवाकर पंप से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे में सारिक आलम समेत तीन युवक जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- दक्षिणी में दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर, तीन लोग हुए घायल घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार...