मधुबनी, मई 24 -- ​लदनियां। थाने से स्थानांतरित सब-इंस्पेक्टर वृजनंदन प्रसाद के द्वारा रिश्वत लेते एक वायरल वीडियो के कारण यहां का पुलिस-प्रशासन एक बार फिर चर्चा में हैं। पूर्व में भी इसी तरह के आरोप में इस थाने के तीन कर्मियों को निलंबित होते देखा गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एसआई वृज नंदन प्रसाद एक व्यक्ति से रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। वैसे वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अपनी फरियाद लेकर सब-इंस्पेक्टर के पास पहुंचा है। डायरी लिखने के नाम पर रुपए का लेनदेन होता दिख रहा है। यह भी पढ़ें- थाने से स्थानांतरित एसआई का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, हड़कंप यह वायरल वीडियो कब का है व इसमें कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। जांच के बाद ...