सहरसा, मई 23 -- सिमरी बख्तियारपुर,एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के ईटहरी पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीनियां गांव में गुरुवार को त्रिपाल बेचने पहुंचे फेरीवाले के साथ लूटपाट मामले का पुलिस नेउद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो बदमाशों की पहचान करते हुए एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नाबालिग के पास से लूटी गई 13 पीस त्रिपाल भी बरामद की गई है। हालांकि घटना में छीनी गई नकदी अब तक बरामद नहीं हो सकी है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार को त्रिपाल बेचने पहुंचे फेरीवाले संतोष कुमार के साथ बदमाशों ने मारपीट कर नकदी एवं त्रिपाल लूट लिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान शुरू किया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि जांच के दौ...