त्रिदेव मंदिर में ब्राह्मण जोड़ों को भेंट किये उपहार
वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। पुरुषोत्तम माह में त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार की ओर से ब्राह्मणों के 66 जोड़ों को रविवार को भोजन कराया गया। दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में रविवार को हुए अयोजन में जोड़ों को विविध प्रकार के पकवान परोसे गए। त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के अध्यक्ष भरत सराफ, राधे गोविंद केजरीवाल, अनूप सराफ के नेतृत्व में त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के सदस्यों ने जोड़ों को टीका लगाकर उपहार भेंट किए। उपहार में धोती, कुर्ता, दुपट्टा, बैग, साड़ी, छाता दान किया गया। प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान के अनुसार मंदिर में प्रतिष्ठित तीनों विग्रहों का रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया। पं.अखिलेश त्रिवेदी एवं अरविन्द शर्मा के संयुक्त आचार्यत्व में विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.