बदायूं, मई 23 -- कोतवाली परिसर में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार विजय कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे ने की। इसमें नगर के व्यापारी, सभासद और विभिन्न समाजों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में आने वाले त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर दिया गया। सीओ राहुल पाण्डेय ने कहा कि किसी भी अवैध गतिविधि या संदिग्ध मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके। तहसीलदार विजय कुमार ने भी लोगों से अमन-चैन और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहर : डीएम बैठक में कोतवाल वेदपाल सिंह, सभासद एमपी फिरोज, व्यापारी राकेश वर्मा, ओमेंद्र वर्मा, सेवन खां सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद...