खगडि़या, मई 23 -- खगड़िया। नगर संवाददाता बिहार नगर पालिका संशोधन अधिनियम 2026 के तहत सशक्त स्थायी समिति के चुनाव संबंधी प्रावधान को लेकर अब नगर निकायों में विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। नगर परिषद खगड़िया की नगर सभापति अर्चना कुमारी ने इस व्यवस्था पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि नगर निकायों में सभापति को अपनी टीम के साथ काम करने का अधिकार नहीं मिलेगा, तो विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर हर व्यवस्था चुनाव के आधार पर ही चलानी है, तो फिर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के केबिनेट मंत्रियों का भी चुनाव विधायकों एवं सांसदों के माध्यम से कराया जाना चाहिए।

नगर निकायों में स्थायी समिति का महत्व उन्होंने कहा कि देश और राज्य में सरकार चलाने के लिए मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री अपनी कार्यशैली और प्राथमिकताओं के अनुसार मंत्रिमंड...