तेज हवा और बारिश से फसलों को हो रहा नुकसान
रिषिकेष, मार्च 21 -- बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। गेहूं की फसल में इस समय बालियां निकल आई हैं, ऐसे में मौसम की मार से नुकसान का खतरा और बढ़ गया है। बीते दो दिनों से चल रही तेज हवाओं और बारिश के कारण डोईवाला, दूधली, सत्तीवाला, माजरी ग्रांट, लाल तप्पड़, बूल्लावाला और छिद्दरवाला सहित कई क्षेत्रों में बोई गई गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। तेज हवा के झोंकों से खेतों में खड़ी फसल गिरने लगी है, वहीं बारिश के कारण गेहूं की बालियां काली पड़ने की कगार पर पहुंच गई हैं। मौसम की मार का असर बागवानी फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। आम और लीची के पेड़ों पर आए बोर तेज हवाओं और बारिश के कारण झड़ने लगे हैं, जिससे इस सीजन में उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। किसान नेता उम्मेद सिंह बोरा ने बताया कि क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.