नई दिल्ली, मार्च 19 -- Weather update: पिछले कुछ दिनों से मौसम ने करवट बदली है। गर्मी के मौसम के लिए तैयारियों में लगे उत्तर भारत के लोगों को मौसम ने थोड़ी सी राहत दी। बुधवार को तेज हवाओं के साथ राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को फिर से जनवरी और फरवरी जैसी ठंड का अहसास कराया। मौसम विभाग की मानें, तो उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले दो दिन और तेज हवाओं के साथ बारिश होने और कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। गुरुवार को मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड़ में आज और कल यानी 19 और 20 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे मौसम में और भी ज्यादा ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा पंजाब,हरियाणाा चंडीगढ़ और दिल्ली में दो दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। इन इलाकों में हल्की ब...