बाराबंकी, मई 24 -- सफदरगंज, बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बावली चौराहे के पास एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार देर रातएक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान जैदपुर थाना क्षेत्र के इचौलिया निवासी अभिषेक कुमार और रिंकू कश्यप के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी काम से बाहर गए थे और वापस लौटते समय बावली चौराहे पर सड़क पार करने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार युवक मोटरसाइकिल समेत नाले में जा गिरे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर दो युवकों की मौके पर मौत की सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो...