बेगुसराय, मई 11 -- नावकोठी, निज संवाददाता। बखरी-मंझौल मुख्य सड़क पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर वार्ड संख्या 10 की है। मृत बच्ची की पहचान राजो पासवान की करीब छह वर्षीया पुत्री अंशिका कुमारी के रूप में की गई है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

घटना का विवरण ग्रामीणों के अनुसार अंशिका सुबह घर से निकलकर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान बखरी की ओर से मंझौल जा रही तेज गति की स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर लगते ही बच्ची सड़क पर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मा...