तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया
सीतापुर, मार्च 19 -- सिधौली संवाददाता के अनुसार मानपुर के नकहा निवासी नीरज पांडेय गुरुवार तड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सीतापुर की तरफ जा रहे थे। वह महमूदाबाद चौराहे के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल गया। टैक्टर अनियंत्रित होकर काफी दूर तक घिसटता गया। हादसे में नीरज पांडेय गंभीर रूप से चोटिल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने नीरज को सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.