बांदा, मई 23 -- बांदा, संवाददाता। तेजरफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से भिड़ गई। इसमे एक युवक की मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव निवासी लल्लू ने बताया कि उसका 20वर्षीय पुत्र बुद्वविलास शुक्रवार की दोपहर अपने साथी 22वर्षीय दिव्याशू पुत्र राजकुमार के साथ बाइक में बैठकर मौसी आशा के घर बिसंडी जा रहा था। तभी बिसंडी के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल पर बाइक टकरा गई। जिससे दोनो लेाग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणो ने देखा तो सरकारी एंबुलेस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेस ने दोनो उठाकर पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया। जहां उपचार होने से पहले बुद्वविलास ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने बताया कि बु...