तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत
शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- रोजा। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुर्री चौकी के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। सेहरामऊ दक्षिण थाना क्षेत्र के बेहटी गांव निवासी संगीत अपनी पत्नी सपना और दो बच्चों के साथ बाइक से लखीमपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गुर्री चौकी के पास सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सपना गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.