रामपुर, मई 24 -- नैनीताल हाईवे पर कैंटर व गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई व ट्रैक्टर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भिजवाए हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रजौड़ा गांव निवासी सोनू व आकाश गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बिलासपुर मंडी जा रहे थे। नैनीताल हाईवे पर सनकरा गांव के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई व ट्रैक्टर चला रहा आकाश तथा ट्रैक्टर पर बैठा सोनू व कैंटर चालक संजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना पुल...