फरीदाबाद, जनवरी 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-नौ-12 की डिवाइडिंग रोड पर कार की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा रिक्शा लेकर कबाड़ा बीनने निकला था। यह हादसा सोमवार शाम का है। सेक्टर-आठ थाना पुलिस ने मृतक बच्चे के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मूल रूप से असम निवासी मेहरूद्दीन सेक्टर-10 की झुग्गीबस्ती में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे यहां रहकर सड़क किनारे पड़े कबाड़े को इकटठा करने के बाद उसे बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। सोमवार शाम को भी वह रिक्शा लेकर कबाड़ा बीनने के लिए निकले थे। वे कबाड़ा लेकर सेक्टर-नौ-12 की डिवाइडिंग रोड से गुजर रहे थे। उनका 10 वर्षीय बेटा हसीन रिसलम अपने पिता के रिक्शे के पीछे-पीछे चल रहा था। सेक्टर-नौ-12 की डिवाइडिंग रोड पर रिक्शा से कुछ कबाड़ा गिर गया था। उसे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.