नई दिल्ली, जून 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम बंगाल चुनाव में शिकस्त के बाद राजनीति में सबसे बुरे दौर से गुजर रही तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मंगलवार को मुलाकात की। दो दिन के अंदर दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले सोमवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में दोनों नेता मिली थीं। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से उनके सरकारी आवास दस जनपथ पर मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात के बाद दोनों पार्टियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। इससे सियासी हलकों में टीएमसी को लेकर तमाम तरह की अटकलें शुरू हो गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच बंगाल में मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर चर्चा हुई है. यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी को कांग्रेस न...