खगडि़या, मार्च 27 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में कानून का शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पुलिस प्रशासन ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए सतीशनगर गांव में दबिश दी और फरार आरोपी सोनू कुमार के घर पर सार्वजनिक रूप से गुरुवार को इश्तिहार चिपकाकर उसे अंतिम चेतावनी दी है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराधियों के बीच कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से की गई है। सतीशनगर गांव के वार्ड नंबर दो निवासी पृथ्वी भगत का पुत्र सोनू कुमार पसराहा थाना कांड संख्या 240/2022 का मुख्य आरोपी है। बीते लगभग तीन वर्षों से वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी ने आत्मसमर्पण नहीं किया, जिसके ...