तीन साल पूरे होने पर मेगा शो, 100 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ नगर निगम के मौजूदा सदन के तीन वर्ष पूरे होने पर 26 मई को राजधानी में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले इस कार्यक्रम में 100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। समारोह को नगर निगम की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं के बड़े प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि मौजूदा सदन का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा नगर विकास मंत्री एके शर्मा और प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहेंगे。
अवस्थापना और वित्त आयोग से स्वीकृत परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार समारोह के दौरान अवस्थापना निधि और 15वें वित्त आयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.