तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
हापुड़, मई 20 -- नेशनल हेल्थ मिशन(एनएचएम) के स्वास्थ्य कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में बुधवार को जिला अस्तपाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत सभी अस्पतालों में काली पट्टी बांधकर कामकाज किया। उन्होंने तीन माह का रूका वेतन दिलाने की मांग की। एनएमएच के कार्यकारी जिलाध्यक्ष डा.नेक सिंह ने बताया कि पिछले तीन माह से एनएचएम के स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन नहीं मिल पा रहा हैं। इसमें आयुष चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एनएएम, सीएचओ(कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) आदि शामिल है। तीन माह से वेतन नहीं मिल पाने के कारण स्वास्थ्य कर्मी आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। इस संबंध में कई बार विरोध प्रदर्शन कर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया। यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों ने जताया विरोध लेकिन वह शासन स्तर पर वेतन रोकने की बात कहकर टाल देते है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.