तीन बुजुर्ग महिलाओं का कराया नेत्र ऑपरेशन
मऊ, मई 23 -- मऊ। इनर व्हील क्लब की ओर से ऑपरेशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत तीन बुजुर्ग एवं जरूरतमंद महिलाओं का सफल नेत्र ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन पूर्णत: सफल रहा और जब उन मातृशक्तियों के चेहरों पर फिर से स्पष्ट दृष्टि पाने की खुशी दिखाई दिया, तब वहाँ उपस्थित सभी सदस्य भावुक हो उठे। क्लब की अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने मरीजों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें फल, बिस्किट एवं प्रोटीन बॉक्स भेंट किए। इस अवसर पर क्लब की सचिव डा.अंजुला द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.