अमरोहा, मई 21 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। बीते रविवार को गांव शाहपुर रझेड़ा में रामगंगा पोषक नहर में नहाने के दौरान डूबे कक्षा 10 के छात्र तशब का शव बुधवार सुबह तीन दिन बाद बरामद कर लिया गया। शव गांव मोहम्मदपुर लोहर्रा के पुल के पास नहर में उतराता मिला। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार बीते रविवार को तशब अपने साथियों के साथ गांव शाहपुर रझेड़ा में रामगंगा पोषक नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- नहर में डूबे युवक का 30 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में कोहराम सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों के साथ लगातार सर्च अभियान चलाया। गोताखोरों की मदद से कई किमी तक नहर में तलाश क...