कोडरमा, मार्च 2 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के ग्राम काराखुट स्थित पानी से भरे बंद पड़े पत्थर खदान में डूबी महिला का सुराग तीसरे दिन भी नहीं मिल सका। रविवार को पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार को भी पूरे दिन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक सफलता हाथ नहीं लगी। एनडीआरएफ की टीम ने विशेष उपकरणों और ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ पानी के भीतर कई बार गोता लगाकर महिला का पता नहीं चला। खदान की गहराई और पानी की अधिक मात्रा के कारण अभियान में काफी कठिनाई आ रही है। इधर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कंप्रेशर मशीन लगाकर खदान से पानी निकालने का कार्य भी लगातार जारी है। अब तक करीब छह फीट पानी निकाला जा चुका है, फिर भी कोई पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...