कोडरमा, मई 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता भारत सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा उपायुक्त कोडरमा के निर्देश पर शनिवार को तिलैया डैम एवं उरवा में नौका सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर विशेष जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। कैंप का आयोजन जिला परिवहन पदाधिकारी कोडरमा की ओर से किया गया।इस दौरान सभी नाव चालकों एवं संचालकों को नौका सुरक्षा से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा नियमों के अनुपालन को लेकर नोटिस भी जारी किए गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी नौकाओं का पंजीकरण, नाव चालकों का लाइसेंस, प्रत्येक नौका में लाइफ जैकेट, अग्निशमन उपकरण, संचार प्रणाली से जुड़े आवश्यक उपकरण तथा चालक दल का प्रशिक्षण अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- आभूषणों से भरा थैला उचक्कों ने किया गायब कैंप में नौका संचालन से संबंधित सुरक्षा मानकों की भी विस्तार से जानक...