तालाब के पास कचरे में लगी आग, हड़कंप
भदोही, मई 21 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भदोही रोड स्थित पोखरा पर कई महीनों से लोग कूडा करकट फेंक रहे हैं। जिसमें बुधवार को अराजक तत्वों ने लगा लगा दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से उस पर काबू पाया। भदोही-औराई मार्ग स्थित थाने के पास पोखरा है। जहां पर इन दिनों आसपास के दुकानदारों कूडा करकट को उड़ेला जाता है। इतना ही नहीं, घरों का भी कचरा लोग वहीं पर फेंकते हैं। बुधवार को किसी ने कचरे में आग लगा दी। गर्मी एवं हवा के रूख को देखते हुए लोग डरे थे। लेकिन आसपास के लोगों की मदद से आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। सूचना पर दकमल विभाग के जवान भी पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.