हरदोई, मई 24 -- कल्याणमल, संवाददाता। संडीला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिरधरपुर के प्रधान दर्शन लाल ने उपजिलाधिकारी संडीला को प्रार्थना पत्र देकर गांव के तालाबों पर हुए कथित अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है। प्रधान द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि ग्राम पंचायत की गाटा संख्या 648, 649 व 650 स्थित तालाबों पर कुछ लोगों ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर सिंघाड़े की बेल डाल दी है। आरोप है कि तालाबों पर कब्जे को लेकर स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद दबंग कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। प्रधान ने आरोप लगाया कि बीते करीब दो वर्षों से तालाबों से अवैध वसूली की जा रही है, जिससे ग्राम पंचायत को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए, जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई न...