तार डालने के खोद कर छोड़ दी सड़क, हादसे का डर
सोनभद्र, मार्च 26 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। नगर के वीआईपी रोड पर स्थित सेक्रेड हर्ट कांवेंट स्कूल के सामने मोबाइल कंपनी के माध्यम से भूमिगत तार बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों को ऐसे ही छोड़ दिये जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क खोद कर छोड़ने से आये दिन राहगीर गिर कर चोटहिल हो रहे हैं। वहीं चार पहिया वाहनों को भी इस सड़क से आवागमन करने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए खोदी गई सड़क को सही कराये जाने की मांग की है। बता दे कि कंपनी के माध्यम से मोबाइल कंपनी के माध्यम से अंडरग्राउंड तार डालने के लिए सड़क की खोदाई की गई है। अब हालात यह है कि सड़क खोद कर तार डालने के बाद बचा तार व सड़क पर खोदा गया गड्ढा ऐसे ही छोड़ दिये जाने से लोगों को आवागमन करने में काफी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.