बोकारो, जून 10 -- तारमी के पंचायत समिति सदस्य रबिन्द्र कुमार गिरि ने अपने पंचायत तथा आसपास के ग्रामीणों की समस्याओं को उठाते हुए मंगलवार को चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसमें क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी भाग लिया। रविंद्र ने कहा कि तारमी पंचायत में समस्याओं की भरमार है। अलारगो जलापूर्ति योजना पिछले कई महीने से पूरी तरह से बंद है। ग्रामीणों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पंचायत के हेडबेड़ा साहेब बांध मिट्टी से भर गया है मगर उसकी सफाई नहीं की जा रही। ता रमी रेलवे साइडिंग में समस्याएं है। ग्रामीणों को प्रदूषण का भी सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- 33 करोड़ की जल-नल योजना से टंडवा को एक बूंद पानी नसीब नहीं इसलिए मजबूरन उनको धरना में बैठना पड़ा है। धरना में भाजपा नेता विक्रम कुमार पांडेय ने भी भाग लिया और राज्य सरकार और प्रख...