अमरोहा, मार्च 25 -- हसनपुर। मंगलवार को तहसील कार्यालय के निकट उप संभाग कृषि प्रसार कार्यालय के प्रांगण में आयोजित भाकियू शंकर की पंचायत में तहसील क्षेत्र में समस्या बने खुंखार कुत्तों को पकड़ने की मांग की गई। वक्ताओं ने इस संबंध में पूर्व में शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि तहसील क्षेत्र में खूंखार कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जन एवं पशु हानि हो रही है। पिछले कुछ वर्ष के भीतर कुत्तों के हमले में बच्चों समेत कई बड़ों की मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि राजस्व एवं चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार के चलते किसानों का शोषण किया जा रहा है। कालाखेड़ा चीनी मिल का विस्तारीकरण न होने पर रोष जताया। क्षेत्र की जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने समेत अन्य मांगों को रखा गया। च...