तहसीलदार को चेतावनी के बाद माने अधिवक्ता
प्रयागराज, मार्च 11 -- एसडीएम व तहसीलदार से नाराज चल रहे करछना के अधिवक्ताओं की लगभग एक महीने पुरानी हड़ताल बुधवार को एडीएम सिटी सत्यम मिश्र की मध्यस्थता के बाद समाप्त हो गई। क्षेत्रीय तहसीलदार बृजेश कुमार के प्रति अधिवक्ताओं में अधिक नाराजगी थी। जिस पर तहसीलदार को चेतावनी दी गई। एक सप्ताह में कार्यशैली सुधारने और बार के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद अधिवक्ता माने और तय हुआ कि गुरुवार को करछना में आम सभा के साथ ही हड़ताल समाप्ति का ऐलान करेंगे और काम पूर्व की भांति शुरू हो जाएगा। करछना तहसील में पिछले लगभग एक माह से अधिवक्ताओं का आंदोलन चल रहा था। जिससे तहसील के न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। अधिवक्ताओं में एसडीएम भारती मीना और तहसीलदार बृजेश कुमार के प्रति नाराजगी थी। एडीएम सिटी ने बुधवार को जिला कचहरी के बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.