रांची, मार्च 19 -- तमाड़,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची टाटा मार्ग पर दिउड़ी मंदिर मां होटल के समीप गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार करीब 10 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर पलटी। कार में एयरबैग खुलने से चालक सुरक्षित निकल गया और वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और कर क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को किनारे करवाया, इसके बाद आवागमन सुचारू हुआ। तमाड़ थाना पुलिस ने वाहन के नंबर के आधार पर जांच शुरू की है। दुर्घटना का मुख्य कारण लापरवाही से ड्राइविंग, नशे में गाड़ी चलाना या नींद की झपकी माना जा रहा है। तमाड़ पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...