तमंचे की बट से युवक का सिर फोड़ा
बागपत, मार्च 28 -- दाहा। बामनौली गांव में हुई कहासुनी पर एक युवक ने दूसरे युवक के सिर में तमंचे की बट एवं ईंट मारकर घायल कर दिया। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बामनौली गांव निवासी नितिन तोमर पुत्र कृष्णपाल ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह 23 मार्च को घर के बाहर गली में खड़ा हुआ था तभी गांव का ही दीपक उर्फ सोनू पुत्र बाबूराम हाथ में तमंचा लेकर आया और उसके साथ गाली गलौच कर सिर में तमंचे की बट एवं गाली में पड़ी ईंट उठा कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल का टीकरी सीएचसी पर उपचार कराया। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि घायल युवक नितिन की तहरीर पर दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.