गाजीपुर, मई 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। गर्मी से आमजन बेहाल हैं। प्रतिदिन पारा बढ़ रहा है। धूप की तपिश और गर्मी का असर शहर की सड़कों पर साफ दिख रहा है। दोपहर में सड़कें सूनी हो रही हैं तो गांव व शहर में लोग घरों में ही रहकर धूप से बचने का प्रयास कर रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते कूलर व पंखे भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। पंखे की हवा लू की तरह लग रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान पीजी कालेज परिसर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. ओमकार सिंह के अनुसार मौसम शुष्क बना रहेगा। हवा चलने के आसार ह...